अगर आपको अपने कंप्युटर मे और स्टोरेज की जरूरत है, तो आप उसमे स्टोरेज को बढ़ाने के लिए एक Hard Disk को अपने कंप्युटर मे कैसे Install करसकते है आज इस आर्टिकल मे हम यही समझेंगे की Hard Disk को कैसे Install करे, अपने कंप्युटर मे|
सबसे पहले आपको एक Hard Disk खरीदनी होगी, कुछ अच्छी Hard Disk लेनेके लिए (Click Here)
Hard Disk को Install करने के लिए नीचे दिए हुए स्टेप्स को Follow करे|
Hard Disk को Install करना बहूत ही आसान प्रोसेस है अगर आप ठीक से समझेंगे तो आप भी इसे कर सकते है| Hard Disk को लगाने के लिए आपको नीचे दिए हुए स्टेप्स को ठीक से फॉलो करना जरूरी है|
Step 1: Hard Disk को अपने कंप्युटर मे Install करने के लिए आपको सबसे पहले अपने कैबिनेट के साइड पैनल को खोलना है, लगभग सारे ही कैबिनेटस मे साइड पैनल को खोलने के लिए कैबिनेट के पीछे स्क्रू दिए हुए होते है आपको बस उन दो स्क्रू को खोल लेना है|
Step 2: अब कैबिनेट के साइड पैनल को खोलने के लिए आपको अपने कैबिनेट के साइडपैनल को पीछे की तरफ स्लाईड करना है, ऐसा करने से आपके कैबिनेट का साइड पैनल खुल जाएगा (अगर नहीं खुल रहा तो आप अपने कैबिनेट के मैनुअल को पढे)
Step 3: अब आपको अपने कैबिनेट के अंदर देखना है की सेटा डाटा केबल और सेटा पावर केबल को खोजना है| (सेटा पावर केबल आपके पावर सप्लाय से निकली होगी और सेटा डेटा केबल आपके मदरबोर्ड से अटैच होगी)
Step 4: अब आपको अपने Hard Disk के लिए उसका केज खोजना है| जहा आप Hard Disk को माउंट कर सकते है|
Step 5: Hard Disk केज मे अपनी नई Hard Disk को लगाए और उसे स्क्रू करे|
![]() |
Hard Disk इंस्टॉल कैसे करे |
Step 6: Hard Disk माउंट करने के बाद, आपको केबल को Hard Disk के साथ उन्हे अटैच करनी है|
![]() |
Hard disk Kaise install kare |
Step 7: ध्यान रखे आपके केबल का जो सॉकेट है वह Hard Disk के साथ ठीक से अटैच हुआ हो| अब आपको अपने कैबिनेट के साइड पैनल को बंद करना है|
आपकी Hard Disk आपके कंप्युटर मे Install हो चुकी है|
Step 8: अब आपको This pc मे जाकर चेक करना है की जो आपने अभी Hard Disk लगाई है क्या वह दिखाई दे रही है?
अगर नहीं दिखाई दे रही है तो अपने कंप्युटर को एक बार्ड रिस्टार्ट करे
फिर भी अगर आपके कंप्युटर मे Hard Disk दिखाई नहीं दे रही है तो आप नीचे दिए हुए स्टेप्स को फॉलो करे|
Step 1: Hard Disk अगर शो नहीं हो रही है तो आपको सबसे पहले स्टार्ट बटन पर राइट क्लिक करना है, और फिर वहा से Disk Management के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
Step 2: और फिर आपको वह पर आपके सारे Hard Disk के पार्टिशन दिख जाएंगे| वहा से आपको unallocated storage को खोजना है|
Step 3: unallocated storage के ऊपर राइट क्लिक करना है और और फी आपको न्यू सिम्पल वॉल्यूम के ऊपर क्लिक करना है| और फिर नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना है|
Step 4: अब आपको अपने हिसाब से उस Hard Disk के पार्टिशन को सिलेक्ट करना है, और फिर आपके कंप्युटर मे वह Hard Disk शो होने लग जाएगी
(अगर अभीभी आपकी Hard Disk शो नहीं हो रही है तो आपके Hard Disk मे कोई प्रॉब्लेम है तब आपको अपने Hard Disk के कंपनी को तुरंत कान्टैक्ट करे अगर उसकी वारंटी अभी भी बची है तो)
आशा करते है आपकी प्रॉब्लेम सॉल्वे हो चुकी होगी, और आपको यह ब्लॉग भी पसंद आया होगया इसे जरूर शेयर करे|